अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के वीपीकेएएस संस्थान हवालबाग में तैनात वैज्ञानिक डा. रमेश सिंह पाल को सम्मानित किया गया है।
किया गया सम्मानित
उन्हें भारतीय साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें मृत्यु से मुक्ति तक प्रकाशित पुस्तक के लिए कार्पाेरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध भारतीय साहित्य और कला सोसाइटी, बंगलूरू की ओर से दिया गया है। दिसंबर 2024 में प्रकशित यह पुस्तक श्रीमद भागवत महापुराण के प्रसंगों को आध्यात्मिक और विज्ञानिक दृष्टि प्रदान करते हुए लिखी गई है। डा. पाल की अभी तक विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। डा. पाल यूनेस्को समावेशी नीति प्रयोगशाला के लिए भारत के विशेषज्ञ भी हैं।
दी शुभकामनाएं
जिस पर डा. पाल की इस उपलब्धि पर नगर महापौर अल्मोड़ा अजय वर्मा, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के कर्मचारियों के साथ-साथ साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।