अल्मोड़ा: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक पर हुई कार्रवाई, 10,000 का किया चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का सत्यापन अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 23.05.2025  को प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 01 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹10,000 रुपये का कोर्ट का चालान किया गया।