अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पंहुची अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, किए महादेव के दर्शन, किया रूद्राभिषेक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज‌ अल्मोड़ा पंहुची। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के दर्शन किए।

भक्तों की उमड़ी भीड़

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री और उत्तराखंड की ब्रांड एंबेसडर उर्वशी रौतेला आज शनिवार को अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंची। इस दौरान उन्होंने भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। आचार्य निर्मल भट्ट ने संपूर्ण विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्टूबर माह में उन्होंने पहले कभी इतनी भारी भीड़ नहीं देखी। भीड़ बढ़ने के कारण जागेश्वर मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।

किया स्वागत

इस अवसर पर प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट, आचार्य गिरीश भट्ट, आचार्य लोकेश भट्ट, आचार्य सागर भट्ट, आचार्य कमल सनवाल, आचार्य गोकुल भट्ट सहित मंदिर के पुजारियों ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और उनके परिवार का स्वागत किया।