अल्मोड़ा: थाना चौखुटिया के वार्षिक निरीक्षण पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक, लगाया जनता दरबार, सुनी जनसमस्याएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा बीते कल दिनांक 10.02.2025 को थाना चौखुटिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया।    

किया वार्षिक निरीक्षण

जिसमें उनके द्वारा गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत थाने का निरीक्षण शुरू किया गया। जिसके बाद उन्होंने थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना,कर्मचारी बैरिक,हवालात एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी। इसके अलावा थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की। कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा सीसीटीएनएस कार्यो को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फार्मों को ससमय से फीड करने तथा सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक कर ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सैनिक सम्मेलन लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई। अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। साथ ही जनता दरबार लगाया। क्षेत्र के लोगों की समस्याये सुनी गई और कुछ समस्याओं को मौके पर निस्तारण किया गया और कुछ समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिये संबंधितों को निर्देशित किया।