अल्मोड़ा: कोतवाली द्वाराहाट के औचक निरीक्षण पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक, नवनिर्मित टाईप 2 आवासों का लिया जायजा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बेहतर सुविधायें मुहैया कराने के लिये लगातार प्रयासरत हैं।

दिए जरूरी निर्देश

इसी क्रम में आज दिनांक 15.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह द्वारा कोतवाली द्वाराहाट में कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित टाईप-2 आवासों का जायजा लिया गया। कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र शेष कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

रहें मौजूद

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली द्वाराहाट का औचक निरीक्षण कर आगामी त्यौहारों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान चौकी प्रभारी बग्वाली पोखर हरविन्दर कुमार मौजूद रहे।