अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 24.02.2025 को थाना धौलछीना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
दिए यह निर्देश
जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत थाने का निरीक्षण शुरू किया गया। थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा गया। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी। थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी। कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया। सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया। जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी गई। थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याये सुनी गई और कुछ समस्याओं को मौके पर निस्तारण किया गया और कुछ समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिये संबंधितों को निर्देशित किया।