अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 28.01.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
दिए यह निर्देश
जिसमें सर्वप्रथम अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को क्वार्टर गार्ड में मौजूद जवानों द्वारा सलामी दी गयी। उच्चकोटी के टर्न आउट (साज सज्जा) के लिए क्वार्टर गार्ड में मौजूद जवानों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया। जिसके पश्चात जवानों से वैपन हैंडलिग(खोलना-जोडना) के अभ्यास के साथ–साथ शस्त्रों से संबंधित जानकारियां पूछी गयी, शस्त्रागार में राजकीय संपत्ति सूची के अनुसार सभी आर्म्स एवं एम्युनेशन का निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुलिस लाईन के विभिन्न शाखाओं जी0डी0/गणना कार्यालय,कैश कार्यालय, यातायात कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, परिवहन शाखा एवं मौजूदा वाहनों का, स्टोर प्रथम व द्वितीय,व्यायामशाला, भोजनालय, राशन शॉप, सीपीसी कैंटीन, कर्मचारी बैरिकों, पुलिस लाईन के परिसर आदि का निरीक्षण कर संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही लाइन आवासीय परिसर का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हुए आवासो को ससमय ठीक कराये जाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
रहें मौजूद
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा प्रतिसार निरीक्षक को जवानों की क्रमबद्ध ड्यूटी लगाये जाने के साथ जवानों को गार्द, वीआईपी, संस्थान सुरक्षा, एस्कोर्ट, मुल्जिम ड्यूटियों को सतर्कता व कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने हेतु हेतु प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री रमेश चन्द्र लाईन मेजर व विभिन्न शाखाओं के प्रभारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।