अल्मोड़ा: कोतवाली अल्मोड़ा व थाना लमगड़ा के वार्षिक निरीक्षण पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक, किया जन संवाद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 26/02/2025 व हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा व दिनांक 25/02/2025 को थाना लमगड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया गया।    

किया निरीक्षण

जिसमे उन्होंने कोतवाली/थाने का निरीक्षण किया। कोतवाली/थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा। थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी। कोतवाली/थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी। लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की। जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी।

जन संवाद थाना लमगड़ा में किया

थाना लमगड़ा में जनता दरबार लगाकर थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याये सुनी गई और कुछ समस्याओं को मौके पर निस्तारण किया गया और कुछ समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिये संबंधितों को निर्देशित किया।