अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विगत माह सरयूघाटी के ग्राम कोला देवली बगड़ कुन गड़ा बिबड़ी सहित अनेक ग्रामों की जनता द्वारा 2015-16 में स्वीकृत ग्राम तल्ला जाजर कोला ढाई किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण तथा खेती जेटेश्वर 5 किलोमीटर मोटर मार की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई थी।
मोटर रोड से अब भी वंचित यहां के लोग
बताया है कि दुर्भाग्य से अभी तक ग्राम कोला को मोटर रोड से वंचित रखा गया है तथा खेती जेटेश्वर में द्वितीय चरण का निर्माण कार्य को न होने से अभी तक बड़ी गाड़ियों का आवागमन नहीं हो पाया है। इसके कारण ग्रामवासी यात्रा की सुविधा से वंचित रह गए हैं। उक्त मोटर मार्ग पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा एवं अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा का मुख्य मार्ग है। बार-बार धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापनों के माध्यम से क्षेत्रवासी मांग करते आ रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग एवं शासन के द्वारा अनदेखी करने पर मजबूर होकर क्षेत्र वासियों द्वारा विगत माह शासन एवं प्रशासन को लोकसभा चुनाव 2024 के बहिष्कार की चेतावनी दी गई थी।
कहीं यह बात
इसी के क्रम में आज प्रशासन के द्वारा तहसीलदार भनौली बरखा जलाल के नेतृत्व में प्रशासन की टीम गांव में वार्ता करने के लिए पहुंची। जहां पर सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र वासियों ने इकट्ठा होकर एक स्वर में मांग की है कि जब तक उक्त दोनों मोटर मार्ग की स्वीकृति विभाग एवं शासन द्वारा नहीं कर दी जाती है। क्षेत्रवासी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार ही नहीं करेंगे बल्कि भविष्य में जन आंदोलन के लिए भी बाध्य होंगे। इस प्रकार प्रशासन के द्वारा किए गए प्रयास पर वार्ता विफल रही।
यह लोग रहें शामिल
वार्ता में प्रशासन की ओर से तहसीलदार भनौली बरखा जलाल राजस्व उप निरीक्षक मनोज गिरचोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, प्रधान कोला, गिरीश चंद्र जोशी, प्रधान धूरा टॉक गोपाल जोशी,,लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र, लक्ष्मी दत्त जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, परमानंद पांडे, बंशीधर पांडे, पूरन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र पांडे, पुरनचंद जोशी किशन सिंह, राजू भट्ट, कैलाश चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, ललित जोशी, महिलाएं जानकी देवी, हेमा देवी, नीमा देवी, मुन्नी देवी, धर्मानंद जोशी, भैरव देव जोशी, पूरन सिंह, हरिशचंद्र व दर्जनों लोग शामिल रहे।