अल्मोड़ा: “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान: इन जगहों में आयोजित हुए बहुउद्देशीय शिविर, 1012 लाभार्थी हुए लाभान्वित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के साथ जनपद में प्रशासन गाँव की ओर अभियान निरंतर जारी है।

समस्याओं का निस्तारण

इस अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।‌ इसी क्रम में विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत क्याला, धौलादेवी विकासखंड की न्याय पंचायत बमनसवाल तथा विकासखंड स्याल्दे की न्याय पंचायत गोलना में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

रहें उपस्थित

न्याय पंचायत क्याला में आयोजित शिविर  में 313 व्यक्तियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। न्याय पंचायत बमनसवाल में 473 लोगों को लाभान्वित किया गया । वहीं न्याय पंचायत गोलना  में आयोजित शिविर से  226 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।