अल्मोड़ा: विक्टर मोहन जोशी जीजीआईसी व पीएम श्री राइका बाड़ेछीना में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 21 अप्रैल को पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में प्रवेश उत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया।

समस्त छात्राओं को कराया तिथि भोज

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसएमसी अध्यक्ष विनोद चंद तिवारी एवं अभिभावक संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट उपस्थित रहे। प्रवेश उत्सव के अवसर पर समस्त छात्राओं को तिथि भोज कराया गया।सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात समस्त नव प्रवेशी छात्राओं को कॉपियां एवं लेखन सामग्री का वितरण शिक्षिका वर्ग के सहयोग से किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती रीति सिन्हा के द्वारा बोर्ड परीक्षाफल का वाचन किया गया तथा पीएम श्री के अंतर्गत विगत वर्ष विद्यालय में हुए विभिन्न कार्यों के का विवरण एवं आख्या भी प्रस्तुत की गई।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिकावर्ग तनुप्रिया खुल्बे,हेमा पटवाल,भगवती गोस्वामी,शैलजा नयाल,शिप्रा बिष्ट, रेखा मेहता,मोनिका भावना बिष्ट एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।

स्वागतोत्सव कार्यक्रम आयोजित

इसके अलावा आज विक्टर मोहन जोशी जीजीआईसी अल्मोड़ा में नव प्रवेशी छात्राओं का स्वागतोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इंटर में वैष्णवी ने किया टाॅप

इस मौके पर प्रधानाचार्या मोबिन फातिमा द्वारा सरकार द्वारा की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा 2025 का परीक्षाफल से अवगत कराते हुए बोर्ड परीक्षा इंटर में सर्वोच्च स्थान पर रही छात्रा वैष्णवी बिष्ट का स्वागत किया गया। नव प्रवेशी छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। विक्टर मोहन जोशी जीजीआईसी एन टी डी अल्मोड़ा का इंटर कला वर्ग परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य मोबिन फातिमा ने बताया कि इंटर कला वर्ग में 11 छात्रों में से सात छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई वैष्णवी बिष्ट ने 84% के साथ विद्यालय टॉप किया। हाई स्कूल का परीक्षा फल 89% रहा। 9 छात्रों में आठ छात्राएं उत्तीर्ण रही। चार प्रथम स्थान व चार द्वितीय स्थान पर रही। कुमकुम आर्या व तनुजा बिष्ट 68% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। विद्यालय के परीक्षा फल पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व एसएमसी अध्यक्ष पीटीए अध्यक्ष आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में एस एम सी अध्यक्ष अभिभावक गण व हेमलता वर्मा, उषा जोशी, शकुंतला जयाल, हिमानी पन्त, स्वरूप कुमारी, सुंदर राम आदि उपस्थित रहे।