अल्मोड़ा: एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने जनसमस्याओं के समाधान हेतु कुमाऊँ कमिश्नर व सीएम को भेजे थे पत्र, कुमाऊँ कमिश्नर ने लिया संज्ञान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त द्वारा जनसमस्याओं के समाधान हेतु 28 नवंबर को कुमाऊं कमिश्नर व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को पत्र भेजे गए थे।

भेजा था पत्र

इस पत्र के माध्यम से उनके द्वारा मुख्यमंत्री से जजी-विकास भवन-कलैक्ट्रेट सड़क के चौड़ीकरण, अल्मोड़ा कलैक्ट्रेट परिसर में व जिला न्यायालय के निकट यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण, रानीधारा सड़क के सुधारीकरण की मांग की गई थी। कुमाऊं कमिश्नर से उन्होंने अल्मोड़ा कलैक्ट्रेट परिसर में व जिला न्यायालय के निकट यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराने, कलैक्ट्रेट परिसर के प्रांगण में सीमेंटेड बैंचों का निर्माण व स्थिर कुर्सियां लगवाने की मांग की थी। बार उपाध्यक्ष एडवोकेट पन्त के पत्र का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा को पत्र लिखा है और मुख्यमंत्री कार्यालय से भी समाधान हेतु जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया है।