अल्मोड़ा: एडवोकेट कवीन्द्र पंत ने मुख्यमंत्री,कुमाऊं कमिश्नर व डीएम को भेजा ज्ञापन, की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला बार एसोसियेशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पंत ने मुख्यमंत्री,कुमाऊं कमिश्नर,औऱ जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा।

कहीं यह बात

ज्ञापन भेजकर  कलैक्ट्रेट परिसर अल्मोड़ा में व जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा के निकट यात्री प्रतीक्षालय बनवाने तथा कलैक्ट्रेट परिसर में सिमेंटेड बैंच बनवाने व स्थिर कुर्सियां लगवाने हेतु अनुरोध किया है अल्मोड़ा कलैक्ट्रेट में विभिन्न स्थानों से अपने कार्यों के सिलसिले में आने वाले आम जनमानस के सुविधार्थ कलैक्ट्रेट प्रांगण में बैठने हेतु सिमेंटेड बैंचों के निर्माण व स्थिर कुर्सियां लगवाने हेतु उनके द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा व कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजकर जनहितार्थ यथाशीघ्र कार्यवाही का अनुरोध किया गया है. अधिवक्ता पंत समय समय पर जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं, उन्होंने कहा है कि कलैक्ट्रेट और न्यायालय आने वाले आम जनों को गाड़ी के इंतजार में घंटो कड़ी धूप, ठंड व बरसात में खुले स्थानों पर इंतजार करना होता है जिससे उनको अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

की यह अपील

एडवोकेट पंत ने सरकार, कुमाऊँ कमिश्नर और जिलाधिकारी से इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही कर जनहित में जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की है।