अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे मरीजों और प्रबंधन के लिए राहत की खबर है। संविदा आधार पर नियुक्ति के लिए दो महीने पहले हुए साक्षात्कार (वॉक-इन-इंटरव्यू) का परिणाम जारी हो गया है।
परिणाम जारी
जानकारी के अनुसार आखिरकार शासन द्वारा बुधवार को इसका परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम घोषित होने के साथ ही कॉलेज में आठ नए डॉक्टरों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल कॉलेज में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 178 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इसके सापेक्ष मात्र 66 डॉक्टर ही कार्यरत थे। इस कमी को पूरा करने के लिए गत 17 जून को संविदा भर्ती के तहत वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया था, जिसमें नौ डॉक्टर शामिल हुए थे। शासन स्तर से रिजल्ट अटका होने के कारण इनकी नियुक्ति लटकी हुई थी। लेकिन अब परिणाम जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी चयनित डॉक्टर जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। जिसमें
• प्रोफेसर (01 पद): सर्जरी विभाग
• एसोसिएट प्रोफेसर (02 पद): माइक्रोबायोलॉजी (1) एवं हड्डी रोग विभाग (1)
• असिस्टेंट प्रोफेसर (05 पद): पैथोलॉजी (3) एवं हड्डी रोग विभाग (2)