अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम के निकट स्थित ऐरावत गुफा को किया जाएगा विकसित, होंगे यह सौंदर्यीकरण कार्य, पर्यटक होंगे आकर्षित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

दिए यह जरूरी निर्देश

वहीं बीते कल बुधवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय ने जागेश्वर धाम के निकट स्थित ऐरावत गुफा का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां जागेश्वर धाम में और अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके, इसके लिए डीएम आलोक कुमार पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। जिस पर डीएम ने अधिकारियों को ऐरावत गुफा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। जिस पर लोनिवि के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि गुफा को विकसित करने के लिए कार्य किया जाए। कहा कि गुफा तक पहुंच मार्ग, स्थल में सौंदर्यीकरण के कार्य और ध्यान स्थल के लिए डिजाइन तैयार करें। इससे जागेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सकेगा। इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और क्षेत्र के लोगों की आजीविका मजबूत होगी। कहा कि इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। इसके अलावा डीएम ने जटा गंगा के उद्गम स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सुधारात्मक कार्य किए जाने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए।

रहें मौजूद

इस मौके पर उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन भट्ट, ईई लोक निर्माण विभाग ऋचा भट्ट, तहसीलदार व कार्यवाहक प्रबंधक जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति बरखा जलाल, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।