अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा के आठ शिक्षकों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 से 28 फरवरी तक दिल्ली में होगी।
इन शिक्षकों का चयन
जानकारी के अनुसार दिल्ली में होने जा रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की पुरुष एवं महिला टीम में अल्मोड़ा जिले के आठ शिक्षकों का चयन हुआ है। संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन की ओर से इसके लिए आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इसमें अल्मोड़ा के रापूमावि प्रधानाध्यापक दीपक वर्मा, जीआईसी लोधिया के पंकज टम्टा, जीआईसी कुलसीवी के बिरेन्द्र सिंह बिष्ट, जीआईसी नगरखान के गणेश साही, जीआईसी लोधिया के किशन खौलिया, जीआईसी ताकुला के तरुण बेलवाल, जीआईसी जैना की कृतिका जोशी, जीआईसी चौबा हवालबाग की नन्दा भाकुनी शामिल हैं।
जताई खुशी
इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान व कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नेपाल, हॉकी संघ के अध्यक्ष लियाकत अली, डीईओ चन्दन सिंह बिष्ट, डीईओ रवि मेहता आदि ने खुशी जताई है।