अल्मोड़ा: 07 अक्टूबर को होगी अखिल भारतीय पूर्व सैनिकों की बैठक, लगेगा निशुल्क परामर्श मेडिकल कैंप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अल्मोड़ा की एक मासिक बैठक आयोजित होनी है। जिसमें कल्याणकारी योजनाओं के‌ बारे में अवगत कराया जाएगा।

07 अक्टूबर को होगी बैठक

यह मासिक बैठक आगामी 07 अक्टूबर को आयोजित होगी। यह बैठक 10:00 बजे नन्दा देवी मंदिर परिसर में होगी। बताया कि पतंजली मेगा स्टोर के सौजन्य से एक फ्री परार्मश मेडिकल कैम्प का आयोजन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से परिषद कार्यालय में किया जाएगा। जिस पर सभी पूर्व सैनिको से अपिल की है कि अधिक से अधिक संख्या में आए और इस मेडिकल कैंप का लाभ उठाएं।