अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए वैध पाए गए सभी नामांकन पत्र, महिला उपाध्यक्ष के लिए कड़ी टक्कर

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद में त्रिकोणीय मुकाबला होगा, जबकि महिला उपाध्यक्ष में आमने सामने की टक्कर होगी। नामांकन पत्रों की जांच में सभी उम्मीदारों के नामांकन सही पाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के एक उम्मीदवार दीपक सिंह ने अपने नाम वापस लिया।

बार संघ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तय

चुनाव समिति की ओर से नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मुख्य चुनाव संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रकाश तिलारा ने बताया कि अध्यक्ष पद में केवल सती, जमन सिंह बिष्ट, महेश चंद्र सिंह परिहार, उपाध्यक्ष में कुंदन सिंह लटवाल, कवींद्र पंत, दीवान सिंह लटवाल, महिला उपाध्यक्ष में अमिता चौधरी, भावना जोशी और कार्यकारिणी सदस्य में नारायण सिंह जीना, पल्लव गस्याल, रमा शंकर नैनवाल, विक्रांत रामचंद्र बख्तावर, विवेक तिवारी, सुनील कुमार, सुनील तिवारी चुनावी मैदान में होंगे।

आज की जाएगी गैदरिंग

11 को सुबह 08 से दोपहर दो बजे तक 276 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। अपराहन 3 बजे से मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में चुनाव समिति के सदस्य भगवती प्रसाद पांडे, कमलेश कुमार, वैभव पांडे, विमला नवींद्र, संतोष कुमार पंत, त्रिभुवन शर्मा ने सहयोग किया।

इन पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद सचिव पद में दीप चंद्र जोशी, उपसचिव में प्रेम राम आर्या, संप्रेक्षक में चंदन सिंह बगड़वाल, कोषाध्यक्ष में रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष में मुकेश कुमार और पुस्तकायलध्यक्ष में लवली दास्पा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।