अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में शराब कारोबार में ठगी करने का मामला सामने आया है।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार एक शराब कारोबारी हिमांशु कन्याल, निवासी टीचर्स कॉलोनी हल्द्वानी ने पार्टनर महिला के पति खिलाफ लाखों की ठगी के संबंध में पुलिस में तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया है कि रज्यूड़ा निवासी गिरधर सिंह ने उन्हे एक विदेशी शराब की दुकान में पार्टनरशिप का ऑफर दिया था और अधिभार के रूप में 26 लाख से अधिक की रकम जमा कराई। धनराशि जमा करने के बाद गिरधर सिंह की पत्नी के साथ फर्म बनाकर हिस्सेदारी बांटी। कहा कि इसके बाद उन्होंने दूसरी कंपनी में रुपये लगाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये और जमा कराये गए। उन्होंने दूसरी जिस कंपनी में पैसा लगाया उसमे पहले से ही गारंटी हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। कहा कि गलत फर्म में पैसा लगाकर जबरन उनको फंसाया गया। साथ ही विरोध करने पर धमकी दी है।
जांच शुरू
इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।