अल्मोड़ा: अल्मोड़ियन खो- खो ने पूर्व (सीनियर) व जूनियर खिलाड़ियों का एक मैच का किया आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अल्मोड़ियन खो- खो ने दिनांक 2/06/2024 को अपने भूतपूर्व खो – खो खिलाड़ी स्व. “दिनेश कोरंगा” और  स्व “रोहित वाणी” को याद किया।

मैच का आयोजन

इस मौके पर कहा कि उनका योगदान अल्मोड़ा में खो- खो के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है।उनकी स्मृति में रविवार को अल्मोड़ियन खो- खो में पूर्व (सीनियर) व जूनियर खिलाड़ियों का एक दोस्ताना (friendly) मैच खेला गया। जिसमें अल्मोडियन खो- खो का उद्देश्य आधुनिक खो- खो को बढावा ,युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता व नशे से दूर रखने का प्रयास करना है‌।

कर सकते हैं आवेदन

अल्मोड़ियन खो- खो  सोमवार से शनिवार जी०आई०सी० मैदान में सायं 5 बजे निशुल्क आधुनिक खो- खो का प्रशिक्षण देता है। इच्छुक खिलाड़ी इसके लिए संपर्क कर सकते हैं।

रहें मौजूद

रविवार को खेले मैच में डॉ.प्रेम प्रकाश पाण्डे, मनोज सिंह पवार,गोकुल बिष्ट, सूरज वाणी,प्रवीण कुमार टम्टा, दीप चन्द्र जोशी, विरेन्द्र  कुमार, आशीष कुमार, मनोज भाकुनी, गौरव कुमार (गेल) प्रकाश चन्द्र जोशी,प्रदीप टम्टा, शुभम माहेश्वरी,अनिकेत कुमार टम्टा, विरेन्द्र रावत,  गोपाल बिष्ट, रोहन कुमार, निलेश टम्टा, मनोज नेगी, आशीष, विक्की, प्रियांशु,  त्रिवेंद्र सिंह रावत, अशोक मेहता,  हिमांशु, संदीप, रवीना, भगवती, अपूर्वा, रजनी, उदित,गोपाल, विजयनाथ गोस्वामी, कमल, हर्षित, उज्ज्वल, इन्द्र गोस्वामी व अन्य लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।