अल्मोड़ा: अबीर-गुलाल, पिचकारी से सजा अल्मोड़ा बाजार

अल्मोड़ा में होली का त्योहार नजदीक आते ही अल्मोड़ा के बाजारों में अबीर, गुलाल, नई पिचकारी, स्प्रे कलर, पारंपरिक कुर्ते पायजामा की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर खरीददारों की भीड़ भी उमड़ने लगी है।

अबीर गुलाल से सजा बाजार:

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में इन दिनों होली का रंग चढ़ने लगा है। होली के पर्व को अब सिर्फ महज कुछ ही दिन शेष बचे है। ऐसे में त्योहार को लेकर बाजार रंगों समेत कपड़ों से सज गया है।

बच्चों को खूब भा रही रंग-बिरंगी पिचकारियां:

बाजार में इस बार पंप पिचकारी, बबुआ प्रेशर पिचकारी की मांग तो है ही, इसके साथ ही अन्य डोरीमौन, बेन टेन, निंजा आदि पिचकारी की जबरदस्त मांग है। बम के आकार वाला अनार जिसमें आग लगाने के बाद अबीर गुलाल निकलता है ये भी लोगों को खूब भा रहा है। इसको लेकर बाजार में खास उत्साह है। दुकानदार ललित सिंह ने बताया कि इस बार मैजिकल बैलून आया है, इसमें पिचकारी के साथ गुब्बारे जुड़े हुए है। उनको पानी में भरकर बांधने की जरूरत नहीं होती।

बाजार में पिचकारियों के दाम:

पंप- 70 से 900 रुपये तक
प्रेशर गन- 100 से 1200 रुपये तक
मुखौटे- 20 से 100 रुपये तक
हर्बल गुलाल- 30 से 120 रुपये तक
कलर बम- 350 रुपये प्रति पैकेट