अल्मोड़ा: पशु प्रेम का अद्भुत उदाहरण, करंट लगने से एक साथ हुई तीन बंदरों की मौत, पशु प्रेमियों ने सम्मानपूर्वक किया अंतिम संस्कार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा से एक घटना सामने आई है। अल्मोड़ा के झिझाड़ इलाके की यह घटना है।

तीन बंदरों की मौत पर किया अंतिम संस्कार

यहां बीती रात एक ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण एक साथ तीन बंदरों की मौत हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सभासद और पशु प्रेमी अमित साह मोनू ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, प्रशासन से बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने अपनी स्कूटी से मृत बंदरों को ले जाकर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। किसी जानवर की मौत पर ऐसा होने पर यह न केवल आश्चर्यजनक लगता है बल्कि पशु प्रेम का अद्भुत उदाहरण भी बनता है।

सम्मानपूर्वक दफनाया

इस संबंध में अमित साह मोनू ने बताया कि बंदरों को बजरंगबली का रूप माना जाता है। इसी मान्यता के चलते बंदरों को दफनाने से पहले उनके सिर पर लाल कपड़ा बांधा गया और फिर मिट्टी डालकर उन्हें सम्मानपूर्वक दफनाया गया।

किया गया सहयोग

इस कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जोशी, दीपांशु जोशी, पशु प्रेमी लावण्या पंत, कमल बिष्ट और अन्य लोगों ने सहयोग किया।