अल्मोड़ा: अमेरिका के बेस्टरनर्स संस्था ने 12 महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज शिखर होटल में हुए एक कार्यक्रम में अमेरिका के बेस्टरनर्स संस्था द्वारा 12 महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गयी।

महिलाओं को दी सिलाई मशीन

इन महिलाओं का चयन जागरूक समाजसेवियों द्वारा जरूरत के आधार पर किया गया था। यह कार्यक्रम स्नेह प्रवाह समूह के अंतर्गत जया पांडे व सहयोगियों द्वारा आयोजित किया गया एवं अल्मोड़ा निवासी व अमेरिका में कार्यरत वरिष्ठ इंजीनियर मनोज बिष्ट द्वारा बेस्टरनर्स के सहयोग से वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है। कार्यक्रम मे बेस्टरनर्स के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित डॉ कपिल नयाल ने बताया कि मशीन देने का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।

किया गया सहयोग

इसके साथ ही कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट, शिखर होटल के राजेश बिष्ट व नीरू बिष्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम हेतु स्नेह प्रवाह समूह को राहुल पांडेय, बिट्टू कर्नाटक , मनोज सनवाल , राजेन्द्र तिवारी , किशन लाल एवं कुलदीप सिंह मेर द्वारा लाभार्थी महिलाओं के चयन में सहयोग प्रदान किया गया ।