अल्मोड़ा: लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनु) की लोगों से अपील, कहा जाखन देवी में आ रहे गंदा पानी को उबाल कर उसका सेवन करें

लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनु) ने जाखन देवी क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि आजकल जाखन देवी में जो पीने का पानी है, काफी गंदा आ रहा है। यहां पर लोगों को पीलिया की शिकायत मिल रही है।

जनता से की अपील-

उन्होंने लोगों से अपील की है कि कृपया पानी को छानकर के और उबालकर के सही से पीने के लिए उपयोग में लेकर उसको पीने योग्य करें और फिर उसका सेवन करे। कुछ दिन पूर्व जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता मेहरा जी द्वारा पानी की पाइप लाइन को जिसमें कि गंदा पानी आ रहा था, सही कराया गया, लेकिन आजकल भी इसमें गंदा पानी आ रहा है। जिससे कि देखा जा रहा है कि वहां पर काफी लोगों को पीलिया की शिकायत हो रही है। इसके लिए लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनु) ने बताया कि कल सोमवार उसके विषय में जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की जाएगी। एवं पानी की गुणवत्ता बारे में वार्ता की जाएगी ताकि लोगों को साफ एवं स्वच्छ पानी मिल सके एवं बीमारी से इसका बचाव किया जा सके।