अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, (मॉडल कैरियर सेन्टर) अल्मोड़ा द्वारा 08-11-2025 (शनिवार) को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में एकदिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इतनी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
इस मेले में पुखराज हेल्थ केयर, टाटा मोर्टस्, हीरो मोटो, अशोक लीलैंड, एच०डी०एफ०सी० बैंक सहित 37+ से अधिक कम्पनियां शामिल होंगी। जिसमें लगभग 4000+ रिक्तियों के सापेक्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन लिखित / साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से किया जएगा। जिसमें समस्त शैक्षिक अर्हता 10th, 12th, ITI डिप्लोमा, स्नातक, परस्नातक, बी०टैक आदि योग्यताधारी अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा, आवश्यक कार्य अनुभव, एवं आवास, कैन्टीन, यातायात एवं अन्य सुविधा देय होगी, उम्र न्यूनतम 18 से अधिकतम 40 वर्ष तथा वेतनमान अलग-अलग पदों हेतु 10000 से 50000 रू0 तक निर्धारित है, एवं कार्यस्थल रूद्रपुर, अल्मोड़ा दिल्ली, पंतनगर, नोएडा, गुरूग्राम एवं अल्मोड़ा है।
अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क
इसके लिए अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियाँ, बायोडाटा व दो पास्पोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित स्थान एवं तिथि में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा। उक्त रोजगार मेले हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीकरण National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें एवं रोजगार मेले की अधिक जानकारी हेतु फोन नम्बर 05962-298040 पर सम्पर्क कर सकते है।