अल्मोड़ा: अनुशासन और फिटनेस की मिसाल, एसएसपी ने घने कोहरे के बीच जवानों संग लगाई दौड़

अल्मोड़ा: पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक दक्षता को बनाए रखने के लिए आज शुक्रवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का भव्य आयोजन किया गया।

साप्ताहिक परेड का आयोजन

इस मौके पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने न केवल परेड का निरीक्षण किया, बल्कि खुद जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनके उत्साह को दोगुना कर दिया।‌ आज सुबह (10 अप्रैल 2026) अल्मोड़ा में घने कोहरे के बीच पुलिस जवानों का जोश देखने लायक था। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने परेड की सलामी ली और ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया। शारीरिक फिटनेस पर विशेष जोर देते हुए एसएसपी ने जवानों के साथ दौड़ लगाई और उन्हें संदेश दिया कि एक चुस्त-दुरुस्त पुलिसकर्मी ही चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकता है।

शस्त्राभ्यास और तकनीकी प्रशिक्षण

​परेड के दौरान जवानों ने निम्नलिखित कौशलों का प्रदर्शन और अभ्यास किया। तेज चाल, स्क्वाड ड्रिल और मंच से सलामी का शानदार प्रदर्शन किया। शस्त्रों के सुरक्षित संचालन, उन्हें खोलने-जोड़ने और तकनीकी बारीकियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। तनाव मुक्त रहकर बेहतर ड्यूटी करने के गुर सिखाए गए।

परिसर का निरीक्षण एवं निर्देश

​परेड की समाप्ति के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रतिसार निरीक्षक (RI) को आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

रहें मौजूद

इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ  नरेन्द्र सिंह कुंवर, रमेश चंद्र प्रतिसार निरीक्षक, योगेश चन्द्र उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा, जानकी भण्डारी प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), हयात सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, राजेन्द्र प्रसाद प्रभारी चौकी ताकुला, हीरा सिंह (प्रधानलिपिक), उपनिरीक्षक स0पु0 मोहित कुमार अन्य अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहें।