अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्य को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहीं यह बात
जिस पर बीते कल शनिवार को कार्यकत्रियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बिना मानदेय के जबरन निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण का कार्य दिया जा रहा है। जबकि उनके पास स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य कई कार्य होते है। ऐसे में अन्य कार्यों का निर्वहन करना कार्यकत्रियों के लिए संभव नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी किए गये कार्यों का अब तक मानदेय नहीं दिया गया। जबकि अधिकांश कार्यकत्रियां गरीब परिवार से आती है। ऐसे में नौ हजार के मानदेय में विभागीय कार्य के साथ अन्य कार्य उन पर थोपा जा रहा है। निर्णय लिया गया कि विभागीय कार्य के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बिना मानदेय के अन्य कार्य नहीं करेगी।
रहें मौजूद
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी, जिलाध्यक्ष किरन जोशी, गीता जोशी, किरन पिलख्वाल, हंसा बिष्ट, पुष्पा लखचौरा, कमला लटवाल, लक्ष्मी रौतेला, लता आर्या, रेखा जोशी, बिमला आर्या आदि मौजूद रहे।