अल्मोड़ा: इन मांगों के निराकरण की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाला विरोध जुलूस, सीएम को भेजा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज सोमवार को मानदेय में वृद्धि समेत तमाम मांगों के निराकरण को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन से जुड़े सदस्यों ने नगर में सरकार के खिलाफ विरोध जुलूस निकाल जमकर प्रदर्शन किया।

रखी यह मांगे

इस दौरान डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री को ज्ञापन भेजा। सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन के बैनर तले विभिन्न ब्लॉकों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यहां मालरोड स्थित गांधी पार्क में एकत्र हुए। जहां से मांगों के निराकरण को लेकर नगर के मालरोड होते हुए पूरे बाजार में विरोध जुलूस निकाला। गांधी पार्क में हुई सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग उठा रही है, लेकिन शासन प्रशासन लगातार उनकी मांगों को अनदेखा कर रहा है। जिससे कार्यकत्रियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने 18 हजार मानदेय देने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत होने पर 10 लाख की धनराशि दिए जाने, सेवानिवृत्ति की आयु 60 की जगह 62 साल किये जाने समेत तमाम मांगों को रखा।

आंदोलन‌ की चेतावनी

जल्द मांगों का निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

रहें मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनी बगड़वाल, लीला पांडे, तनुजा बिष्ट, माया जोशी, मनोरमा बनौला, दया टम्टा, राधा आर्या, कमला कार्की, कमला बोरा, कविता जोशी ब्लॉक, हेमा डालाकोटी, जानकी देवी, दीपा बनौला, बिना उप्रेती, उमा बनौला, सुनीता देवी, संगीता जोशी, निर्मला भट्ट समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।