अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित स्वामी विवेकानंद विश्राम गृह (स्मृति स्थल) में विशेष/अनुचित पेंट किए जाने पर स्थानीय लोगों और प्रेमियों ने नाराजगी जताई है।
ज्ञापन में कहीं यह बात

इसी संबंध में धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद विश्राम गह में विशेष पेन्ट किए जाने एवं भूमि अतिकमण संबंधी पर प्रशासनिक जांच कराने हेतु एसएसपी देवेन्द्र पींचा को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया कि स्वामी विवेकानंद विश्राम गृह पर विशेष रंग कराने से हिन्दू समुदाय के लोगों को घोर आपत्ति है, तथा उक्त स्थल के आस-पास की भूमि पर अतिक्रमण भी हो रहा है। प्रतीत होता है कि किसी विशेष समुदाय के द्वारा हिन्दु आस्था को ठेस पहुंचाने एवं नगर में माहौल को बिगाड़ने की साजिश की गयी है। यहां विशेष समुदाय के बाहरी लोगों का आवागमन भी जारी है। इस स्थल पर विशेष रंग बदले जाने से हमारे शिष्ट मंडल द्वारा स्वामी जी से वार्ता कि गई है एवं उनके द्वारा विशेष रंग को बदले जाने के लिए कहा गया है।
जांच की मांग
जिस पर अनुरोध किया है कि उपरोक्त प्रकरण पर जांच की जाए।
रहें मौजूद
इस मौके पर अरविन्द्र चिंद्र जोशी प्रान्त संस्कृति प्रमुख, मनोज सिंह पवार कुमाऊं संयोजक, कमल बिष्ट जिला संयोजक, हिमांशु साह विभाग संयोजक, नीरज थापा विभाग सह संयोजक, अनिल मेहरा नगर सह संयोजक, धर्म जागरण समन्वय, अनिल वर्मा जिला सह संयोजक, संपर्क प्रमुख सूरज वाणी, आशीष कुमार, दीप जोशी नगर संयोजक धर्म जागरण समन्वय, बहादुर सिंह लटवाल खण्ड संयोजक, पार्षद अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी, अर्जुन बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।