अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रेडक्राॅस समिति, डेकेयर, महिला कल्याण संस्था के साथ ही पूर्व सैनिकों और पेंशनर्स ने शनिवार को विरोध किया।
बाहर से दवा लिखने पर होगा आंदोलन
जिस पर उन्होंने जिला अस्पताल में बाहर से दवा लिखने पर आक्रोश जताते हुए इसका विरोध किया। इस मौके पर संगठनों के पदाधिकारियों ने पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी से मुलाकात कर इसे रोकने की मांग की। साथ ही कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों से बाहर से दवा मंगाई जा रही है। पैथोलॉजी लैब होते हुए भी उन्हें जांच के लिए निजी लैब भेजा जा रहा है। ऐसे में मरीज लुट रहे हैं। इसे रोकने के लिए अस्पताल प्रबंधन को गंभीरता दिखानी होगी। कहा कि बाहर से दवा लिखी तो आंदोलन किया जाएगा।
कहीं यह बात
इस पर पीएमएस ने कहा कि बाहर से दवा लिखने पर अंकुश लगाया गया है। पहले की अपेक्षा वर्तमान में इसमें कमी आई है।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर यहां रेडक्रॉस सोसायटी के चैयरमेन मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, रीता दुर्गापाल, आनंद सिंह बगडवाल, हेम जोशी, चंद्रमणि भट्ट, अखिलेख, शंकर भट्ट, गिरीश मल्होत्रा, मनोहर सिंह नेगी, संदीप नयाल आदि मौजूद रहे।