अल्मोड़ा: अंकिता भंडारी हत्याकांड : CBI जांच की मांग को गरजे कांग्रेसी, निकाला जुलूस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज सोमवार को अंकिता हत्याकांड मामले को लेकर विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।

नगर में निकाला जुलूस

साथ ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सांस्कृतिक नगरी अंकिता को न्याय दो के नारों से गूंज उठा। नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां से कार्यकर्ताओं ने मालरोड होते मुख्य बाजार तक जुलूस निकाला। इसके बाद गांधी पार्क में हुई जनसभा में विधायक तिवारी ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या केवल एक परिवार की बेटी की हत्या नहीं, बल्कि पूरे समाज की आत्मा पर हमला है। सरकार इस मामले में सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सकता। पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है। जिस तरह से सबूत मिटाए गए और जांच को कमजोर किया गया, उससे सरकार की मंशा साफ नजर आती है।

जारी रहेगा संघर्ष

कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक इस लड़ाई को लड़ेगी और सीबीआई जांच कराकर ही दम लेगी। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि आज अल्मोड़ा की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब यह साबित करता है कि जनता अब झूठे आश्वासनों से बहलने वाली नहीं है। अंकिता को न्याय दिलाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। जिला कांग्रेस कमेटी इस आंदोलन को और तेज करेगी और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पीतांबर पांडेय, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, निजाम कुरैशी, संजय कर्मयाल, बाल विक्रम सिंह, गौरव सतवाल, शोभा जोशी, जानकी पांडेय, चंचल दुर्गापाल, ज्योत्सना पंत, दीपा जोशी, वैभव पांडे, दीपक कुमार, अनूप भारती, सुशील साह, अजीत कार्की , प्रदीप कुमार, ममता जोशी, भावना जोशी, लक्ष्मी देवी, अख्तर हुसैन, वीके पांडेय, पूरन रौतेला, शुभांशु रौतेला, लोकेश सुप्याल, मोहन देवली, राजेन्द्र बिष्ट, पंकज वर्मा, जया साह, संजय वाणी, पवन मेहरा, नितिन रावत, पारस गोस्वामी, शशांक तिवारी, फईम अहमद, संजू सिंह, वकुल साह, अमित बिष्ट, आनंद बिष्ट, हर्षित दुर्गापाल, दीपा साह, शरद साह, देव सिंह भोजक, गोविंद मेहरा, बसंती गैड़ा, भावना वर्मा, शोभा भंडारी, पार्वती भंडारी, जया जोशी, आशा शर्मा, लीला जोशी, आनंदी पांडे, विजया साह, राधा टम्टा, परितोष जोशी, ललित सतवाल, पवन मेहरा, अमित बिष्ट, नरेंद्र बगड़वाल, नितिन रावत, बाल विक्रम, दीपेश कांडपाल, अमन लटवाल आदि मौजूद रहे।