अल्मोड़ा: बियरशिवा स्कूल का धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बियरशिवा स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। जो बीते कल रविवार को मनाया गया।

आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी रहें। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस और परेड में ब्लू हाउस ने ट्रॉफी जीती। अभिभावकों की रेस भी हुई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे।

विजेताओं को प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने विभिन्न खेलों के विजेताओं को प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।