अल्मोड़ा: पीएमश्री राइका हवालबाग में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों को सफल होने के दिए मूल मंत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर हवालबाग का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

वार्षिकोत्सव का आयोजन

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए अच्छी आदतों का विकास करते हुए निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के हरियाली युक्त वातावरण एवं विद्यार्थियों के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ चंद्रकला वर्मा ने विद्यार्थियों से अध्ययन की आदतों का विकास कर जीवन में सफलता प्राप्त करने को कहा। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों से नई नई तकनीकों का लाभ उठाने एवं नशे से दूर रहने को कहा। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने अतिथियों द्वारा बताया गयी बातों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभप्रद बताया।

किया गया पुरस्कृत

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किये गये। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की विस्तृत प्रगति आख्या प्रस्तुत
की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बैंड वादन का प्रदर्शन भी किया गया।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष रवींद्र सिंह मुस्यूनी, पीटीए अध्यक्षा गंगा देवी, अशोक पंत, पूरन सिंह नेगी, जितेन्द्र काण्डपाल, नवीन पंतोला, सवित  जनोटी,राकेश मिश्रा, पूनम भंडारी, डी आर  आर्या, भगवंत लाल, कार्यक्रम प्रभारी भगवत सिंह बगडवाल, मधन सिंह, टी डी भट्ट, प्रदीप सलाल , ,धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे,कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, हिमांती टम्टा, भावना वर्मा ,योगिता तिवारी,रेखा आर्या, तृप्ति बोरा और विक्रम चंद्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे एवं डॉ निर्मल कुमार पंत ने संयुक्त रूप से किया।