रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद पुलिस की कमान सम्भालते ही महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता में रखा हैं।आज दिनांक 06/03/2023 को एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा महिला सुरक्षा की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए महिला चीता मोबाईल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।



महिला चीता का गठन किया गया
नगर अल्मोड़ा के लिए महिला चीता का गठन किया गया है, जो महिलायें अपनी शिकायत को लेकर थाने नही जाना चाहते, वो अपनी समस्याओं को निसंकोच महिला चीता कर्मियों को बता सकें।
लगातार गश्त में रहेंगी,महिला कर्मियों को किया गया निर्देशित
महिला चीता मोबाईल में नियुक्त महिला कर्मियों को निर्देशित किया गया हैं कि लगातार गश्त में रहेंगी, महिलाओं की शिकायत पर तत्काल उनकी शिकायतो का निवारण करेंगी ।
जल्द ही अन्य थानों में भी होगी नियुक्ति
जल्द ही जनपद के अन्य थानों में भी महिला चीता मोबाईल को नियुक्त किया जायेगा।