अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा संकाय और विधि संकाय के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन जारी

शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम B.Ed. प्रथम सेमेस्टर और M.Ed. प्रथम सेमेस्टर तथा विधि संकाय के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम LL.B. प्रथम सेमेस्टर और LL.M. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

अभ्यर्थी 24 जून 2022 तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssju.ac.in में उपलब्ध ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के माध्यम से दिनांक 24 जून 2022 तक प्रवेश परीक्षा हेतु अपना पंजीकरण /आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखें।