अल्मोड़ा: आर्ट एंड ऐपण क्राफ्ट सेन्टर, सीएम ने महिलाओं द्वारा तैयार किए ऐपण उत्पादों की सराहना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डीएम विनीत तोमर और सीडीओ आकांक्षा कोंडे की पहल से सेंटर शुरू किया गया है।

ऐपण उत्पादों की राखी

मिली जानकारी के अनुसार पहल पर हवालबाग में रीप के सहयोग से आर्ट एंड ऐपण क्राफ्ट सेन्टर शुरू किया गया है। इस सेंटर में ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों का देहरादून में स्टॉल लगा। इनमें ऐपण दुपट्टे, शॉल एवं साड़ी, गम्छे, फ्रेम, जूट बैग, तोरण, चाबी के छल्ले, राखी, ताम्र उत्पाद, पूजन थाल आदि शामिल रहें। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं की ओर से तैयार ऐपण उत्पादों की सराहना की।