अल्मोड़ा: शादी पार्टी के दौरान प्रेशर कुकर की भाप से झुलसा कारीगर, पंहुचा अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के नगर में शादी की एक पार्टी आयोजित हो रही थी।

प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

जिसमें प्रेशर कुकर की भाप से कारीगर झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार माल रोड पर बीते गुरूवार की रात शादी की पार्टी में कारीगर बृजेश कुमार (23) निवासी धारानौला खाना तैयार कर रहा था। तभी यह हादसा उनके साथ हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।