अल्मोड़ा: जिलें में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर आर्यन छात्र संगठन ने फूंका पुतला, कहा जल्द दुरस्त हो स्वास्थ सेवाएं, दी आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आर्यन छात्र संगठन में आक्रोश है।

सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

जिस पर शुक्रवार को नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा में आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्र एकत्र हुए। जहां उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। कहा कि बीते दिन स्कूली बच्चों की कार खाई में गिरने की बाद गंभीर रूप से घायल शिक्षक सहित दो बच्चों को बेस अस्पताल से हायर सेंटर भेजा गया। सुशीला तिवारी हल्द्वानी के लिए घायलों को ले जा रही 108 एंबुलेंस बंद हो गई थी। पुलिस, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को धक्का देकर स्टार्ट किया। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है, कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का क्या हाल है।

दी आंदोलन की चेतावनी

साथ ही जिले में जल्द स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्थ्य करने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। चेतावनी दी कि जल्द स्वास्थ्य सेवाओं को नहीं सुधारा गया तो छात्र संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर पुतला फूंकने वालों में छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी, गिरीश पांडे, अभिषेक बनौला, विशाल पांडे, उज्जवल जोशी, उज्जवल नेगी, कुनाल सरकार, राहुल फुलोरिया, पंकज जोशी, तुषार कुमार समेत कई छात्र मौजूद रहे।