अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
किया जागरूक
इसी क्रम में आज दिनांक 17/01/2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार मय पुलिस टीम द्वारा बीरशिव पब्लिक स्कूल के नन्हें स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारियां दी गयी। उपस्थित बच्चों को सड़कों पर यातायात संकेतों का पालन करने, हमेशा सड़क पर बाएं ओर चलने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने व बिना डीएल वाहन ना चलाने हेतु आवश्यक जानकारियां देकर जागरुक किया गया। इसके साथ ही बाल अपराधों, नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर अभिभावक व शिक्षकों की सलाह पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।