अल्मोड़ा: ध्यान दें: नगर की वन वे यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन, यह रहेगा बदलाव, जरूर देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ ग्रीष्मकालीन/पर्यटन सीजन के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की वन वे यातायात व्यवस्था में आंशिक समय में परिवर्तन रहेगा। जिसमे आगामी ग्रीष्मकालीन/पर्यटन सीजन के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक- 09.04.2025 बुधवार से नगर अल्मोड़ा के वन-वे यातायात व्यवस्था में आंशिक समय परिवर्तन किया गया है।

यातायात व्यवस्था में बदलाव

📌📌माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः समय 08.00 बजे से सांय 08.00 बजे तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में कोई भी चारपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।
📌📌एल0आर0 साह रोड पर वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सांय 09.00 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में शिखर से एन0टी0डी0 की तरफ कोई भी चारपहिया वाहन प्रवेश नही करेगा।
📌📌लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा,करबला की तरफ कोई भी चारपहिया वाहन प्रवेश नही करेगा,वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सांय 08.00 बजे तक लागू रहेगी।
📌📌रविवार के दिन माल रोड पर वन वे यातायात व्यवस्था लागू नही रहेगी।