अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर ऐतिहासिक जेल अल्मोड़ा में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। अल्मोड़ा जेल में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
रखें विचार
जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, तहसीलदार ज्योति धपवाल ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी को अपने हृदय में संकल्प लेकर देश हित के लिए कार्य करने चाहिए। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी की अगुवाई में हुए इस आंदोलन से ही देश को आजादी मिली। अल्मोड़ा का आजादी की लड़ाई में गौरवशाली इतिहास रहा है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के इतिहास, तत्कालीन परिस्थितियों आदि के बारे में अपने-अपने विचार रखे।
रहें मौजूद
यहां प्रो. बीडीएस नेगी, डे केयर संस्था के अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।