अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज
अगस्त क्रांति दिवस ऐतिहासिक अल्मोड़ा कारागार परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
दी श्रद्धांजलि
इस कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू वार्ड में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित कर उपस्थित गणमान्यों द्वारा अगस्त क्रांति के वीर शहीदों को नमन करते हुए किया गया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मल्होत्रा द्वारा किया गया। इस दौरान जेल परिसर में सभी के द्वारा नेहरू जी समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल में जवाहर लाल नेहरू, बद्रीदत्त पांडे, हरगोविंद पंत, सैयद अली जहीर, खान अब्दुल गफ्फार खान, दुर्गा सिंह रावत समेत अन्य क्रांतिकारी नेता निरुद्ध रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की याद में यह अगस्त क्रांति दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के सम्मान को बनाए रखने हेतु सभी नागरिकों को अपने अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, उनके आदर्शों का सम्मान करना चाहिए। उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा संजय कुमार ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त का दिन भारत छोड़ो आंदोलन की अगस्त क्रांति में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनानियों को याद करने का दिन है।
रहें उपस्थित
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए स्कूली बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहित किया गया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत तथा नृत्य के माध्यम से समा बांधा। सभी वक्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के इतिहास, तत्कालीन परिस्थितियों आदि के बारे में अपने अपने विचार रखे। इस दौरान कारागार में निरुद्ध व्यक्तियों ने भी सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से समां बांधा
इस दौरान बार संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष महेश परिहार समेत नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति, स्कूलों के बच्चे, शिक्षक तथा अन्य उपस्थित रहे।