अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा
श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में दिनांक 21/02025 व 22/05/ 2025 को “बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं एवं बच्चों के लाभार्थ विभिन्न सरकारी योजनाओं” दो दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अनुक्रम में आज दिनांक 22/05/2025 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा डीडीवायू स्किल डिप्लोमेट इनवर्स एकेडमी खत्याड़ी अल्मोड़ा में जागरूकता शिविर व रैली आयोजित की गई। जिसमे विद्यार्थियों को नालसा ( बच्चों के लिए बाल- अनुकूल कानूनी सेवाएं) आदि की जानकारी दी। साथ ही बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लाभार्थ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोडा द्वारा LSUC (Legal Services Unit for Children) LSUM(Legal Services Unit: Manoyay) नाम की कमेटियां गठित की गई है। जिसमें पैनल अधिवक्तागण एवं अधिकार मित्र सदस्य रखे गए हैं आदि की जानकारी दी गई। बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं से संबंधित पंफ्लेट व पोस्टर वितरित किये गए।
रहें उपस्थित
इस मौके पर इनवर्स एकेडमी के स्टॉफ नीता , सुधा वर्मा, रश्मि कांडपाल आदि लोग उपस्थित रहे।