अल्मोड़ा: उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में चल रहा जागरूकता अभियान, साइबर ठगों से किया आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वाराजागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 06.11.2025 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज दन्या ब्लाक धौलादेवी अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर उपकोषाधिकारी दन्या द्वारा आयोजित शिविर में पेंशनरो व वरिष्ठ नागरिकों को साइबर जागरूकता, डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में जानकारी दी गयी और बताया गया कि अपनी बैंक आदि से सम्बंधित जानकारी किसी को शेयर न करें। साइबर जागरूकता के पम्पलेट भी वितरित किये गए। इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।