अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने किया जागरूक
इसी क्रम में दिनांक 22.04.2025 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त द्वारा आर्य राजकीय इंटर कॉलेज देघाट, अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा साइबर ठगी जैसे- कस्टमर केयर फ्रॉड/गुगल फ्रॉड, एनीडेक्स, क्यूआर स्कैन फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, OLX फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजीटल अरेस्ट फ्रॉड, KYC अपडेट, UPI(डिजीटल पेमेंट), ऑन लाइन लोनिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों,डायल 112 ,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नवीन कानूनों, महिला एवं बाल अपराध, संचार साथी ऐप व उत्तराखंड पुलिस हेल्प लाइन नम्बर 112, चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी।