अल्मोड़ा: नर्सिंग कॉलेज मे लगा जागरुकता सेशन, दी लाभप्रद जानकारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 30.07.2024 को थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या द्वारा मय पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद व कांस्टेबल 153 नापु अनिल कुमार के नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा में नशा मुक्ति अभियान के तहत अल्मोड़ा कुमाऊं फास्ट न्यूज़ व चर्चा कॉर्नर के वेद प्रकाश बेनीवाल व दीपक तिवारी से समन्वय स्थापित कर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दी यह जानकारी

• इस दौरान उपस्थित छात्राओं को महिलाओं/बाल अपराधो से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई ।
• सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।
• नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर आगाह किया गया।
• 1 जुलाई से लागू हुए तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।
• वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए।
• महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।
• इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।