अल्मोड़ा: अपने गृह नगर पंहुचे बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, हुआ जोरदार स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले  23 साल के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपने गृह जनपद अल्मोड़ा पंहुचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

आज लक्ष्य सेन का जन्मदिन भी है। इस मौके पर आज शुक्रवार को लक्ष्य सेन अपने गृह जनपद अल्मोड़ा पंहुचे। लक्ष्य सेन का अल्मोड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। लक्ष्य पेरिस ओलंपिक से पहले कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन कर चुके हैं। लक्ष्य की एक झलक देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम होटल शिखर में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित किया गया था।

किया गया सम्मानित

इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाधिकारी विनीत तोमर , एसएसपी देवेन्द्र पींचा, होटल शिखर के निदेशक राजेश बिष्ट, ललित लटवाल, एसबीआई के एजीएम कमल छावड़ा, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, महेश नयाल, एमसी कांडपाल सहित बैडमिंटन संघ के समस्त पदाधिकारियों, खेल प्रेमियो और प्रशंसकों ने बैडमिंटन स्टार लक्ष्य‌ सेन को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।