अल्मोड़ा: बदरेश्वर वार्ड की पार्षद जानकी पांडे ने अपने वार्ड में चलाया स्वच्छता अभियान, साफ करवाई गंदगी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर में बदरेश्वर वार्ड की नवनिर्वाचित पार्षद नगर निगम जानकी पाण्डे ने अपने वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया।

सफाई अभियान चलाया

उन्होंने इस स्वच्छता अभियान को आगे बढाते हुए बीते कल गुरूवार को मल्ला थपलिया मे सफाई करवाई। यहां गंदगी से स्थानीय लोग काफी परेशान थे। गंदगी से नालियां भी जाम हुई थी। जिस पर उन्होंने अपने वार्ड के प्रत्येक हिस्से में जाकर गन्दगी हटाने का काम शुरू किया। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।

इन स्थानों को किया चिन्हित

इस कार्य को करते हुए पर्यावरण मित्रों का सहयोग रहा। साथ ही जानकी पाण्डे ने कुछ स्थानो को चिन्हित  किया। जहां लाईट लगवाने की आवश्यकता है।