अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के ऐतिहासिक गांव पाटिया में बीते कल गोवर्धन पूजा की शाम को बग्वाल खेली गई।
खेला गया बग्वाल
यह बग्वाल 40 मिनट तक चली। बग्वाल में चार गांव के योद्धाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें इस बग्वाल में पाटिया, भटगांव, जाखसौड़ा कोटयूड़ा और कसून के ग्रामवासियों ने भाग लिया। इसमें सदियों पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए पत्थर युद्ध खेला। उसके बाद परंपरा अनुसार यह युद्ध किसी एक ग्राामीण द्वारा नदी में पानी तक पहुंचने के बाद शांत हो गया। इसके बाद पाटिया के राजा पिलखवाल ने पचघटिया में पानी पिया। और दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर पानी छिड़कने के साथ ही बग्वाल का समापन हो गया।
सैकड़ो संख्या में लोग मौजूद रहें
इस मौके पर दर्जनो गांवो से आये सैकड़ों लोग इस पत्थर युद्ध के गवाह बने।