अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। श्री सांई बाबा मन्दिर का 30वाँ का वार्षिकोत्सव शिरडी सांई कृपा धाम, अल्मोड़ा में 21 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा।
भंडारे का आयोजन
इस पावन अवसर पर माघ खिचड़ी भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें प्रथम दिवस बुधवार 21 जनवरी 2026 को श्री सांई स्नान प्रात: 08:00 बजे होगा। पंचकर्म प्रातः 09:00 बजे होगा।
📌📌द्वितीय दिवस गुरुवार 22 जनवरी 2026 को श्री सांई स्नान प्रातः 08:00 बजे होगा। माघी खिचड़ी भण्डारा प्रातः 10:00 बजे होगा। बाबा की पालकी दिन में 12:00 बजे सुंदर काण्ड का पाठ दिन में 02:00 बजे होगा।
📌📌तृतीय दिवस शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को श्री सांई स्नान प्रातः 08:00 बजे होगा। हवन / महाआरती प्रातः 09:00 बजे होगा। बाबा का भोग प्रातः 10:00 बजे व भंडारा प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:30 से तक होगा।